नामांकन में शामिल हुए कई कार्यकर्ताओं की कट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2019 1:10 AM

विज्ञापन

बालूमाथ : लातेहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को भारी भीड़ उमड़ी. जेबकतरों ने इसका भरपूर लाभ उठाया. बालूमाथ व हेरहंज के आधे दर्जन से अधिक लोगों की पॉकेटमारी का मामला सामने आया है. इस घटना में करीब एक लाख रुपये की चोरी कर ली गयी है. भुक्तभोगी कृष्ण कुमार यादव […]

विज्ञापन

बालूमाथ : लातेहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को भारी भीड़ उमड़ी. जेबकतरों ने इसका भरपूर लाभ उठाया. बालूमाथ व हेरहंज के आधे दर्जन से अधिक लोगों की पॉकेटमारी का मामला सामने आया है. इस घटना में करीब एक लाख रुपये की चोरी कर ली गयी है.

भुक्तभोगी कृष्ण कुमार यादव के 32,000 रुपये, जितेंद्र सिंह के 19,000 रुपये, अरविंद यादव के 20,000 रुपये, मो मुजम्मिल के 13,000 रुपये, देवनंदन प्रसाद गुप्ता के चार हजार रुपये, अशोक साव के 10,200 रुपये तथा लखन राणा के नौ हजार रुपये की पॉकेटमारी की गयी है. उक्त लोगों ने बताया कि वे लोग भाजपा की ओर से निवर्तमान विधायक प्रकाश राम के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. विधायक का काफिला जब पैदल नामांकन के लिए जा रहा था, उस दौरान काफी भीड़ थी. इसी दौरान जेब कतरों ने पॉकेटमारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola