ऐतिहासिक होगी 19 की बदलाव महारैली

Updated at : 17 Oct 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगी 19 की बदलाव महारैली

लातेहार : झामुमो लातेहार के जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि 19 अक्तूबर को रांची में आहूत बदलाव महारैली ऐतिहासिक होगी. उन्होंने कहा कि महारैली में लातेहार जिले से पांच हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. श्री शाहदेव बुधवार को शहर के बजरंग होटल में झामुमो की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने […]

विज्ञापन

लातेहार : झामुमो लातेहार के जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि 19 अक्तूबर को रांची में आहूत बदलाव महारैली ऐतिहासिक होगी. उन्होंने कहा कि महारैली में लातेहार जिले से पांच हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. श्री शाहदेव बुधवार को शहर के बजरंग होटल में झामुमो की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि महारैली को सफल बनाने के लिए झामुमो कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की नीति व सिंद्धातों से ग्रामीणों को अवगत करा रहे हैं. श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड की रघुवर दास की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. आज प्रदेश के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है.

प्रदेश में कालाबाजारी व भ्रष्टाचार चरम है. गरीबों को राशन का अनाज तक नहीं मिल पा रहा है. श्री शाहदेव ने अधिक से अधिक संख्या में उक्त महारैली में भाग लेने की अपील की. मौके पर जिला महासचिव दीपू कुमार सिन्हा, शुभम गिरि, विलासी टोपनो, रामवृक्ष गंझू, राजेंद्र गंझू, हरेंद्र भुइयां, गोपाल सिंह, करीमन सिंह, राजेंद्र भुइयां, शशिभूषण तिवारी, ममता सिंह व सुनैना कुमारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola