गारू में ओझा गुणी के आरोप में दंपती की हत्या

गारू (लातेहार) :लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के कारवाई पंचायत के दलदलिया गांव में शुक्रवार की देर रात ओझा गुणी के आरोप में दंपती की हत्या कर दी गयी. पुलिस के अनुसार, वृद्ध दंपती चरकू भुइंया (55 वर्ष) एवं उसकी पत्नी एतविरया देवी (50) आंगनबाड़ी केंद्र में सोये हुए थे. रात करीब 12 बजे […]
गारू (लातेहार) :लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र के कारवाई पंचायत के दलदलिया गांव में शुक्रवार की देर रात ओझा गुणी के आरोप में दंपती की हत्या कर दी गयी. पुलिस के अनुसार, वृद्ध दंपती चरकू भुइंया (55 वर्ष) एवं उसकी पत्नी एतविरया देवी (50) आंगनबाड़ी केंद्र में सोये हुए थे. रात करीब 12 बजे कुछ हथियारबंद लोग आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और दोनों की लाठी से पिटाई करने लगे. दोनों की तब तक पिटाई करते रहे जब तक दोनों बेहोश नहीं हो गये.
इसके बाद तेजधार हथियार से दोनों की हत्या कर दी. इस दौरान कुछ हमलावरों ने आंगनबाड़ी के आसपास के ग्रामीणों के घर के बाहर से कुंडी व ताला लगा दिया था. सुबह में ग्रामीणों ने दंपती का शव देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. वहीं सुबह में कुछ ग्रामीणों ने घर का दरवाजा बंद पाये जाने पर पड़ोसियों को आवाज दे कर कुंडी खुलवाया. थाना प्रभारी आलोक दुबे सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला ओझा गुणी से जुड़ा प्रतीत होता है. घटनास्थल से टांगी समेत कई सामान मिले हैं.
उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है. हत्यारों की धर पकड़ के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है. घटना के संबंध मे भयभीत ग्रामीण कुछ भी बताने से कतरा रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










