ePaper

लातेहार में कचरा प्लांट शुरू कराने गयी पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

Updated at : 18 Jul 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार में कचरा प्लांट शुरू कराने गयी पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

लातेहार : शहर से तीन किलोमीटर दूर हरखा गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे कचरा प्लांट की शुरुआत कराने पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीण भिड़ गये. प्लांट का विरोध कर रहे ग्रामीणों को एसडीओ जय प्रकाश झा ने समझाने का प्रयास किया. इसी दौरान लाठी-डंडे से लैस महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों पर हमला कर […]

विज्ञापन
लातेहार : शहर से तीन किलोमीटर दूर हरखा गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे कचरा प्लांट की शुरुआत कराने पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीण भिड़ गये.
प्लांट का विरोध कर रहे ग्रामीणों को एसडीओ जय प्रकाश झा ने समझाने का प्रयास किया. इसी दौरान लाठी-डंडे से लैस महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इसके बाद एसडीओ ने उग्र महिला व पुरुषों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. एक घंटे की मशक्कत के बाद छह महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. दोपहर बाद पुलिस की निगरानी में प्लांट का काम शुरू हुआ. वहीं देर शाम निजी मुजलके पर सभी को छोड़ दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola