दो मजदूर की मौत, एक मजदूर की हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2019 1:45 AM
हेरहंज/बालूमाथ : बालूमाथ-हेरहंज-पांकी बीएचपी पथ पर शुक्रवार को बारहमोरया गांव के समीप पुलगढ़ा के पास एक ट्रैक्टर पलट गया. इसमें उस पर सवार मजदूर ललन गंझू (19) की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य मजदूर विजय गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों मजदूर हुंबू गांव के लड़िया टोला के रहनेवाले थे. जानकारी के […]
हेरहंज/बालूमाथ : बालूमाथ-हेरहंज-पांकी बीएचपी पथ पर शुक्रवार को बारहमोरया गांव के समीप पुलगढ़ा के पास एक ट्रैक्टर पलट गया. इसमें उस पर सवार मजदूर ललन गंझू (19) की मौत हो गयी. जबकि एक अन्य मजदूर विजय गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों मजदूर हुंबू गांव के लड़िया टोला के रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार उक्त ट्रैक्टर बारहमोरया गांव से बालूमाथ की ओर जा रहा था. चालक काफी तेज गति में वाहन चला रहा था, तभी पुलगढ़ा के समीप अचानक वाहन से चालक का नियंत्रण हट गया.
तेज गति से वाहन गड्ढे में जा गिरा, जिसमें उस पर सवार ललन गंझू की मौत घटनास्थल पर हो गयी. सूचना के बाद हेरहंज थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची. ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर में दबे मजदूर को बाहर निकाला. विजय गंझू को इलाज के लिए बालूमाथ भेजा गया. वहीं मृतक ललन के अंत्यपरीक्षण हेतु लातेहार भेज दिया गया है. चालक हुंबू निवासी अनवर खां बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










