ePaper

99 फीसदी अंक लाकर नेतरहाट के अमरेश कुमार स्टेट में सेकेंड टॉपर और स्‍कूल में टॉपर

Updated at : 16 May 2019 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
99 फीसदी अंक लाकर नेतरहाट के अमरेश कुमार स्टेट में सेकेंड टॉपर और स्‍कूल में टॉपर

आशीष टैगोर, लातेहार झारखंड अधिविद्य परिषद के द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में स्टेट टॉप टेन में लातेहार जिला नेतरहाट आवासीय विद्यालय के 12 छात्र शामिल हैं. विद्यालय के अमरेश कुमार ने सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक (495) लाकर स्टेट में सेंकेंड टॉपर एवं विद्यालय में टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. विद्यालय के प्राचार्य […]

विज्ञापन

आशीष टैगोर, लातेहार

झारखंड अधिविद्य परिषद के द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में स्टेट टॉप टेन में लातेहार जिला नेतरहाट आवासीय विद्यालय के 12 छात्र शामिल हैं. विद्यालय के अमरेश कुमार ने सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक (495) लाकर स्टेट में सेंकेंड टॉपर एवं विद्यालय में टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कुल 85 छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी ने प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की है.

उन्‍होंने बताया कि अमन कुमार व गोपाल सिंह ने 98.4 अंक लाकर स्टेट में तीसरा स्थान, प्रतीक राज व शुभम कुमार ने 98.2 अंक लाकर स्टेट में चौथा, सब्बी अहमद ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट में छठा स्थान, आशुतोष कुमार, दीपांकर ठंगेवार ने 97.4 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में संयुक्त रूप से सातवां, ललित नारायण बारी व सन्नी कुमार ने 97.2 प्रतिशत अंक स्टेट में आठवां स्थान, रिषभ राज ने 97 प्रतिशत अंक लाकर नौंवा एवं कालीचरण हेंब्रम ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर दसवां स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola