अनुपस्थित महिला पर्यवेक्षिकाओं से डीडीसी ने स्पष्टीकरण मांगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2019 3:09 AM

विज्ञापन

समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सुकन्या योजना की गति देख जतायी नाराजगी लातेहार : उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री मिश्रा ने बैठक में अनुपस्थित बालूमाथ की पर्यवेक्षिका अनीता देवी, प्रीति कुमारी […]

विज्ञापन

समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक

सुकन्या योजना की गति देख जतायी नाराजगी
लातेहार : उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री मिश्रा ने बैठक में अनुपस्थित बालूमाथ की पर्यवेक्षिका अनीता देवी, प्रीति कुमारी एवं इसमति खलखो को स्पष्टीकरण जारी किया.
उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति कर्तव्यहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में उन्होंने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों का पालन नहीं होने पर नाराजगी जतायी और स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों को फटकार लगायी. सुकन्या योजना की समीक्षा के क्रम में योजना की गति काफी कम होने पर महिला पर्यवेक्षिकाओं से स्पष्टीकरण करते हुए तीन दिनों में योजना का लाभ लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. बैठक में कुपोषण की समीक्षा की गयी.
हेरहंज प्रखंड में एक भी कुपोषित बच्चे नहीं होने की रिपोर्ट पर पर्यवेक्षिका को प्रखंड की पूरी तरह से जांच करने का निर्देश दिया. गारू प्रखंड के एमटीसी में महज तीन कुपोषित बच्चे भर्ती होने पर नाराजगी जतायी एवं संबंधित पर्यवेक्षिका से स्पष्टीकरण किया. मौके पर डीआरडीए निदेशक संजय भगत, सिविल सर्जन एसपी शर्मा समेत स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की पर्यवेक्षिका मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola