एक सप्ताह से ध्वस्त है बीएसएनएल की सेवाएं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बैंकों का लेनदेन हो रहा है प्रभावित लातेहार : जिले में बीएसएनएल की सभी सेवाएं पिछले एक सप्ताह से यहां ध्वस्त है. बीएसएनएल की लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड एवं मोबाइल सेवा पिछले एक सप्ताह से बाधित है. इस कारण भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य बैंकों में व्यावसायिक लेन देन बुरी तरह प्रभावित है. लिंक नहीं रहने के […]
विज्ञापन
बैंकों का लेनदेन हो रहा है प्रभावित
लातेहार : जिले में बीएसएनएल की सभी सेवाएं पिछले एक सप्ताह से यहां ध्वस्त है. बीएसएनएल की लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड एवं मोबाइल सेवा पिछले एक सप्ताह से बाधित है. इस कारण भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य बैंकों में व्यावसायिक लेन देन बुरी तरह प्रभावित है.
लिंक नहीं रहने के कारण ट्रांजेक्शन प्रभावित हो रहा है. उपभोक्ताओं की खाता पुस्तिका में लेन देन नहीं हो पा रहा है. वहीं दूसरी ओर भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में बीएसएनएल की सेवा विगत एक सप्ताह से नहीं रहने के कारण सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ गयी है.
वित्तीय वर्ष के फरवरी और मार्च में टैक्स का महीना होने के बावजूद उपभोक्ताओं का पैसा जमा नहीं होने के कारण लोग आयकर रिटर्न नहीं भर पा रहे हैं. इस संबंध में बीएसएनएल के अधिकारियों से पूछने पर उनका दो टूक जवाब होता है कि केबल बिछाने का काम चल रहा है, इस कारण सेवा बाधित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










