कोयला रेजिंग कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी में 24 घंटे कोयला रेजिंग कराने की मांग, डीओ होल्डर, लिफ्टर व ट्रक मालिक ने पीओ से की है. डीओ होल्डरों ने लिखित आवेदन देकर कहा है कि जनवरी माह में डेढ़ लाख एमटी कोयला का टेंडर हुआ है, लेकिन इन दिनों सही ढंग से कोयला की रेजिंग […]

विज्ञापन

बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी में 24 घंटे कोयला रेजिंग कराने की मांग, डीओ होल्डर, लिफ्टर व ट्रक मालिक ने पीओ से की है. डीओ होल्डरों ने लिखित आवेदन देकर कहा है कि जनवरी माह में डेढ़ लाख एमटी कोयला का टेंडर हुआ है, लेकिन इन दिनों सही ढंग से कोयला की रेजिंग नहीं होने से 10 दिनों तक कोयला लोडिंग नहीं हो पा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीओ होल्डर समय पर कोयला नहीं उठा पा रहे है. अगर 24 घंटे कोयला की रेजिंग नहीं की जाती है, तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे. आवेदन में कैलाश यादव, भुनेश्वर यादव, मनोज कुमार, बुधन यादव, नागदेव कुमार , विकास कुमार यादव आदि के हस्ताक्षर थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola