दिसंबर तक पूरा हो जाएगा बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण, इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Mar 2026 7:49 AM

विज्ञापन

निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल

Bakhtiyarpur-Tajpur Bridge: बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग के सचिव की माने तो, इस साल के अंत तक यानी कि दिसंबर तक यह बनकर तैयार हो जाएगा. पुल के बनने से मुख्य रूप से 3 जिलों के लोगों को फायदा पहुंचेगा.

विज्ञापन

Bakhtiyarpur-Tajpur Bridge: बख्तियारपुर-ताजपुर पुल और बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आरओबी का निर्माण किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि इस फोर लेन पुल और पहुंच पथ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निरीक्षण भी किया था.

पुल के बनने से होंगे ये फायदे

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी को सुगम बनाने और आम लोगों के आवागमन को सहज करने में अहम साबित होगा. इस पुल के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर ट्रैफिक का दवाब भी कम होगा और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

इसके जरिए महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक और प्रमुख चिकित्सा संस्थानों तक जाने में समय की बचत होगी. इतना ही नहीं, यह पुल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आवागमन करने वाली गाड़ियों के लिए एक वैकल्पिक रास्ता भी बन सकेगा.

कितना लंबा है बख्तियारपुर-ताजपुर पुल?

बख्तियारपुर (करजान) ताजपुर (समस्तीपुर) फोर लेन पुल और पहुंच पथ पटना जिला के करजान (बख्तियारपुर) के पास एनएच-31 से शुरू होकर समस्तीपुर जिला के ताजपुर तक एनएच-28 को जोड़ता है. इस पुल की कुल लंबाई 51.26 किलोमीटर है, जिसमें गंगा नदी पर पुल की लंबाई 5.51 किलोमीटर और पहुंच पथ की लंबाई 45.75 किलोमीटर है.

बख्तियारपुर में इस जगह बन रहा आरओबी

इसके अलावा बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण भी किया जा रहा है. आरओबी का निर्माण मार्च महीने में ही पूरा कर लेने की संभावना है. यह आरओबी एनएच- 30 और एसएच- 106 को जोड़ता है. इसके बनने से पटना-बख्तियारपुर पुराना पथ (एसएच-106) और पटना-बख्तियारपुर नया फोर लेन (एनएच-30) आपस में जुड़ जायेंगे, जिससे दोनों तरफ के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और समय की बचत होगी.

साथ ही बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यातायात सुगम होगा. बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज और पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी को पुराने और नए दोनों पथों से सीधी संपर्कता हो जाएगी, जिससे छात्रों और शिक्षकों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी.

Also Read: गया जंक्शन के काम से बदला ट्रेनों का रूट, महिला दिवस पर पटना-इस्लामपुर ट्रेन चलाएंगी महिला लोको पायलट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन