लातेहार : क्लिनिक में मिले हाथी दांत, डॉक्टर फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 8:32 AM
लातेहार : जिले के गारू बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक डॉ बीरेंद्र सिंह के क्लिनिक से ढाई किलो हाथी का दांत और दो लाख ढाई हजार रुपये नकद बरामद किये गये. हालांकि डॉ बीरेंद्र भागने में सफल रहा. यह छापामारी डीएफओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गयी. डीएफओ को सूचना मिली थी कि सुरेश बैठा […]
लातेहार : जिले के गारू बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक डॉ बीरेंद्र सिंह के क्लिनिक से ढाई किलो हाथी का दांत और दो लाख ढाई हजार रुपये नकद बरामद किये गये.
हालांकि डॉ बीरेंद्र भागने में सफल रहा. यह छापामारी डीएफओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गयी. डीएफओ को सूचना मिली थी कि सुरेश बैठा के मकान में चल रहे क्लिनिक में डॉ बीरेंद्र के पास हाथी के दांत है. इसके बाद उन्होंने एसआइटी का गठन कर बुधवार रात करीब आठ बजे छापामारी की.
इसी दौरान डॉ बीरेंद्र के कमरे से हाथी के दांत और दो लाख रुपये बरामद किये गये. एसआइटी की टीम ने चिकित्सक की पत्नी और मकान मालिक सुरेश बैठा को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के बाद दोनों को देर रात छोड़ दिया गया. रेंजर अशोक कुमार ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. इसमें शामिल अन्य अपराधियों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










