नाम जोड़ने व संशोधन के लिए आवेदन भरे गये

Updated at : 22 Jun 2014 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
नाम जोड़ने व संशोधन के लिए आवेदन भरे गये

लातेहार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 जून को विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में वैसे युवक जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है व जिनका नाम किसी कारण से मतदाता पहचान सूची से विलोपित हो गया है […]

विज्ञापन

लातेहार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मुकेश कुमार के निर्देश पर जिले में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 21 जून को विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में वैसे युवक जिनकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है व जिनका नाम किसी कारण से मतदाता पहचान सूची से विलोपित हो गया है से आवेदन लिये गये.

शहर के मध्य विद्यालय करकट स्थित भाग 152 मतदान केंद्र पर शिविर आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, वार्ड पार्षद अशोक कुमार जायसवाल, अध्यक्ष महेश्वर पासवान, प्रधानाध्यापिका शारदा कुमारी, बीएलओ अतुल कुमार, सुबोध प्रसाद, उमा कुमारी, अनूप कुमार, कामेश्वर प्रसाद, शायदा बीबी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. शिविर में कुल 21 मतदाताओं ने फार्म छह भरा. जबकि 25 मतदाताओं ने संशोधन हेतु फार्म आठ भरे. शिविर में श्री सिंह ने कहा कि इस कार्य को शत-प्रतिशत सफल बनाना हम सबों का दायित्व है.

मतदान देश के हर एक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है. इससे चूकना नहीं चाहिए. उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन के लिए केंद्रों में आने एवं बीएलओ से संपर्क करने की अपील की. केंद्र के बूथ लेबल पदाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम 30 जून

तक चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola