साइंस पब्लिक ने उदयपुरा को 17 रनों से हराया, दूसरे मैच में हेठलोटो ने केवी को 71 रन से दी मात

Updated at : 15 Oct 2018 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
साइंस पब्लिक ने उदयपुरा को 17 रनों से हराया, दूसरे मैच में हेठलोटो ने केवी को 71 रन से दी मात

लातेहार : लातेहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग में साइंस पब्लिक ने अपग्रेड हाई स्कूल उदयपुरा को 17 रनों से हराया. रविवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में साइंस पब्लिक, बालूमाथ ने निर्धारित ओवरों में 157 रन बनाये. राजन कुमार ने 10 चौकों तथा दो छक्के की मदद […]

विज्ञापन
लातेहार : लातेहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग में साइंस पब्लिक ने अपग्रेड हाई स्कूल उदयपुरा को 17 रनों से हराया. रविवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में साइंस पब्लिक, बालूमाथ ने निर्धारित ओवरों में 157 रन बनाये. राजन कुमार ने 10 चौकों तथा दो छक्के की मदद से 68 रन व अभिजीत कुमार ने 20 रन बनाये.
लक्ष्य की पीछा करने उतरी उदयपुरा की टीम 140 रनों पर ही सिमट गयी. विनय कुमार ने 40 रन तथा विकास कुमार ने 12 रनों का योगदान दिया. दूसरे मैच में हेठ लोटो ने केंद्रीय विद्यालय को हराया. हेठलोटो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. विकास कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 69 बाल में 146 रन बनाये. केंद्रीय विद्यालय की ओर से आदर्श राज ने तीन विकेट चटकाये.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केंद्रीय विद्यालय की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी. विकास कुमार 35, कुमार आकाश 15 तथा अर्पित ने 13 रन का योगदान दिया. हेठलोटो की ओर से प्रभात कुमार ने चार, अभिषेक व सुजीत ने दो-दो विकेट लिये. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह व श्रवण महली समेत कई लोग उपस्थित थे. सोमवार को पहला मैच केंद्रीय विद्यालय तथा साइंस पब्लिक बालूमाथ के बीच प्रात: नौ बजे से खेला जायेगा. दूसरा मैच हेठ लोटो व उदयपुरा के बीच होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola