Jharkhand : गुरुकुल से भागी दो नाबालिग लड़कियां

Updated at : 14 Sep 2018 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : गुरुकुल से भागी दो नाबालिग लड़कियां

लातेहार: विषम परिस्थतियों में गुजर बसर करने वाले अनाथ व बेसहारा बच्चों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा संचालित गुरुकुल (राजहार, लातेहार) से दो नाबालिग लड़कियों के भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, संगीता कुमारी पिता सत्यनारायण उरांव, (जुंगूर, पल्हैया, मनिका) को बाल कल्याण समिति ने 24 मार्च, 2018 को […]

विज्ञापन

लातेहार: विषम परिस्थतियों में गुजर बसर करने वाले अनाथ व बेसहारा बच्चों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा संचालित गुरुकुल (राजहार, लातेहार) से दो नाबालिग लड़कियों के भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है.

जानकारी के अनुसार, संगीता कुमारी पिता सत्यनारायण उरांव, (जुंगूर, पल्हैया, मनिका) को बाल कल्याण समिति ने 24 मार्च, 2018 को देखभाल के लिए गुरुकुल प्रबंधन को सौंपा गया था.

रेशमी कुमारी, (पिता सरूला मुंडा, पतराटोली, अक्शी, महुआडांड़) को5 सितंबर, 2018 को बाल कल्याण समितिने गुरुकुल प्रबंधन को सौंपाथा. दोनों लड़कियां 14 सितंबर की सुबह गुरुकुल से भाग गयीं.

गुरुकुल प्रबंधन एवं गुरुकुल में प्रतिनियुक्त महिला कांस्टेबलों के द्वारा आसपास खोजबीन की गयी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका.

इस संबंध में गुरुकुल के आचार्य नारायण प्रसाद एवं सहयोगी कार्यकर्ता सुरेंद्र उरांव ने सदर थाना को सूचित कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola