छोटू खरवार का सशस्त्र दस्ता होने की सूचना थी

लातेहार : पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि बारेसाड़ थाना क्षेत्र के कुजरूम के जंगलों में माओवादी के छोटू खरवार उर्फ छोटू जी का सशस्त्र दस्ता विचरण कर रहा है. इसी सूचना पर सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवान कुजरूम के जंगल में छापेमारी अभियान चला रहे थे. इसी क्रम […]
लातेहार : पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि बारेसाड़ थाना क्षेत्र के कुजरूम के जंगलों में माओवादी के छोटू खरवार उर्फ छोटू जी का सशस्त्र दस्ता विचरण कर रहा है. इसी सूचना पर सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवान कुजरूम के जंगल में छापेमारी अभियान चला रहे थे. इसी क्रम में माओवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. तकरीबन तीन घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होते रही. माओवादी जंगल की ओट में भागने में सफल रहे. मुठभेड़ के बाद पुलिस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेशन में खाने पीने का सामान व एक रेडियो बरामद किया गया है. एसपी ने कहा कि पुलिस का माओवादियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




