प्लेटफॉर्म पर वज्रपात, गार्ड के पुत्र की मौत, एक घायल

Updated at : 25 Jun 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर वज्रपात, गार्ड के पुत्र की मौत, एक घायल

लातेहार : लातेहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हुए वज्रपात से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के निंदिर ग्राम निवासी कमलेश कुमार सिंह (18) व उसका चचेरा भाई विशाल कुमार सिंह (19) दोनों बरवाडीह जाने के लिए […]

विज्ञापन

लातेहार : लातेहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हुए वज्रपात से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के निंदिर ग्राम निवासी कमलेश कुमार सिंह (18) व उसका चचेरा भाई विशाल कुमार सिंह (19) दोनों बरवाडीह जाने के लिए गोमो-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. तभी तेज बारिश एवं बिजली चमकने लगी. प्लेटफार्म पर स्थित जामुन की पेड़ के नीचे दोनों छिपने का प्रयास करने लगे, तभी वज्रपात की चपेट में वे आ गये. कमलेश कुमार सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. छानबीन में पता चला कि कमलेश के पिता अशोक सिंह रेलवे में गार्ड हैं और बरवाडीह में कार्यरत हैं.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि विशाल कुमार सिंह को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है. मालूम हो दोनों इंटर के छात्र हैं .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola