बरवाडीह: जंगल में मुठभेड़ जेजेएमपी का उग्रवादी ढेर
Updated at : 05 Jun 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

बरवाडीह : लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के अंबाटीकर जौबे गांव में पुलिस व उग्रवादियों में हुई मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया. मृत उग्रवादी की शिनाख्त ब्रजकिशोर कुजूर के रूप में की गयी. वह मनिका थाना के बंधनिया गांव का रहनेवाला था. मुठभेड़स्थल से हथियार व अन्य सामान बरामद किये […]
विज्ञापन
बरवाडीह : लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के अंबाटीकर जौबे गांव में पुलिस व उग्रवादियों में हुई मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया. मृत उग्रवादी की शिनाख्त ब्रजकिशोर कुजूर के रूप में की गयी. वह मनिका थाना के बंधनिया गांव का रहनेवाला था. मुठभेड़स्थल से हथियार व अन्य सामान बरामद किये गये. इस संबंध में एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी किअंबाटीकर के जौबे गांव में जेजेएमपी के उग्रवादी जुटे हैं.
सूचना के आधार पर छिपादोहर थाना प्रभारी विनय कुमार राणा जिला पुलिस बल, आइआरबी व सीआरपीएफ जवानों के साथ छापामारी अभियान में निकल पड़े. अंबाटीकर के जोबे गांव के समीप पुलिस व उग्रवादियों के बीच भिड़ंत हो गयी. दोनों ओर से गोलियां चली, जिसमें एक उग्रवादी मारा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




