पॉलिथीन मुक्त शहर बनायें

Updated at : 02 Jun 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलिथीन मुक्त शहर बनायें

दुकानदारों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की गयी लातेहार : उपायुक्त राजीव कुमार ने जिले के लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की है. उन्होंने पॉलिथीन के बजाय दैनिक व्यवहार में कपड़ा का थैला उपयोग करने की बात कही. एक जून को पर्यावरण संरक्षण की दिशा एक कदम बढ़ाते […]

विज्ञापन

दुकानदारों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की गयी

लातेहार : उपायुक्त राजीव कुमार ने जिले के लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की अपील की है. उन्होंने पॉलिथीन के बजाय दैनिक व्यवहार में कपड़ा का थैला उपयोग करने की बात कही. एक जून को पर्यावरण संरक्षण की दिशा एक कदम बढ़ाते हुए जागरूकता रैली निकाली. वन विभाग व नगर पंचायत की संयुक्त जागरूकता रैली में उपायुक्त राजीव कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, एसडीएम जयप्रकाश झा, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी व उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा समेत कई प्रशासनिक अधिकारी व जन प्रतिनिधि शामिल हुए.
कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री कुमार द्वारा शहर के धर्मपुर स्थित सब्जी बाजार में सब्जी विक्रेताओं के बीच थैली का वितरण कर किया. उपायुक्त ने दुकानदारों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने और न ही ग्राहकों को पॉलिथीन का प्रयोग करने देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने पॉलिथीन से होनेवाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे दुकानदारों को बताया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने जिले को पॉलिथीन से मुक्त बनाने के लिए संकल्प लेने को कहा. डीएफओ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही हमारी जिंदगी सुरक्षित रह सकती है.
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तिर्की ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर रखना हम सभी का दायित्व है. हमें अपने घर व आसपास के क्षेत्रों को साफ रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि पॉलिथीन एक कभी नहीं नष्ट होने वाला पदार्थ है. इससे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है. इसके बाद अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने शहर में जागरूकता रैली निकाली. कई स्थानों पर लोगों ने सड़कों पर गिरे पॉलिथीनों को चुन कर डस्टबीन में डाला. मौके पर उपायुक्त के निजी सचिव बसंत भगत, वार्ड पार्षद संतोष रंजन कुमार, संयुक्ता कुंवर, गुड़िया देवी, प्रमिला देवी, जीतेंद्र पाठक, इंद्रदेव भगत, दीपक कुमार जायसवाल उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola