विकास योजनाओं को धरातल पर उतारें

Updated at : 17 May 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
विकास योजनाओं को धरातल पर उतारें

कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में पंचायत सेवक निलंबित योजनाओं को देख भड़के डीसी, पंचायत सेवकों व कर्मियों को फटकार गारू (लातेहार) : उपायुक्त राजीव कुमार बुधवार को विकास योजनाओं का जायजा लेने गारू पहुंचे. उन्होंने प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड के पंचायत सेवकों व मुखिया के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने […]

विज्ञापन
कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में पंचायत सेवक निलंबित
योजनाओं को देख भड़के डीसी, पंचायत सेवकों व कर्मियों को फटकार
गारू (लातेहार) : उपायुक्त राजीव कुमार बुधवार को विकास योजनाओं का जायजा लेने गारू पहुंचे. उन्होंने प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड के पंचायत सेवकों व मुखिया के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण व बीआरजीएफ की योजनाओं की समीक्षा की.
समीक्षा में पंचायत सेवक द्वारा योजना की क्रियान्वयन में लापरवाही बरते जाने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कार्य में शिथिलता बरतने के लिए पंचायत सेवकों व कर्मियों को फटकार लगायी. बैठक में चोरहा पंचायत की मुखिया तारामणी देवी द्वारा पंचायत सेवक घनश्याम सिंह पर कार्य में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया. इस पर उपायुक्त ने तत्काल पंचायत सेवक को निलंबित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सभी मुखियाओं को योजनाओं को गंभीरता से धरातल पर उतारने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि अगर मुखिया द्वारा कार्य में दिलचस्पी नहीं ली जा रही है, तो ऐसे मुखियाओं को चिह्नित कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
उपायुक्त ने मुखिया व पंचायत सेवकों को किसी हाल में प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण का कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. गांव में पानी की समुचित व्यवस्था हेतु खराब चापानलों की मरम्मत कराने, पंचायत में बांध, तालाब समेत अन्य जलस्त्रोत को चिह्नित कर विकसित करने का निर्देश दिया. मौके पर डीआरडीए निदेशक संजय भगत, बीडीओ देवराम भगत, गोपनीय शाखा प्रभारी आशीष कुमार पांडेय समेत मुखिया शिवशंकर सिंह, सुधराम उरांव समेत प्रखंड के सभी पंचायत सेवक उपस्थित थे.
सभी लाभुकों को मिले उज्ज्वला योजना का लाभ
उपायुक्त ने प्रखंड में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ सभी लाभुकों को देने को मुहैया कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अगर उज्ज्वला योजना में लापरवाही की गयी, तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने एसीसी डाटा के अतरिक्त उज्ज्वला प्लस के तहत बीपीएलधारकों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
गांव व टोलों तक पहुंचायें बिजली
उपायुक्त ने मुखिया को निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव टोलों तक के एक-एक घर को बिजली से जोड़ने की योजना है. बैठक में मुखिया द्वारा कुछ गांवों में बिजली नहीं पहुंचने की बात से अवगत कराया गया. उपायुक्त ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को गांव में बिजली पहुंचाने को लिए निर्देशित किया. मुखिया को भी अपने-अपने पंचायतों के गांवों तक बिजली पहुंचाने को प्रयास करने की जरूरत बतायी.
उन्होंने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत प्रत्येक टोले में गांव बिजली पहुंचाने की बात से अवगत कराया. बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए गांव में में सोलर टंकी लगाने के लिए योजना बना कर काम करने का निर्देश दिया.
विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
उपायुक्त ने प्रखंड में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने घांसीटोला स्थित बीच रमरवा नदी पर विशेष प्रमंडल की ओर से बन रहे पुल निर्माण का निरीक्षण किया. इस दौरान आरसीसी पुल निर्माण को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का भी निरीक्षण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola