आचार संहिता का पालन नहीं करनेवालों पर होगी कार्रवाई

लातेहार : उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है. चुनाव आचार संहिता पालन नहीं करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त श्री कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जिले […]
लातेहार : उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है. चुनाव आचार संहिता पालन नहीं करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उपायुक्त श्री कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय वेश्म में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि जिले में नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा 15 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव कराया जायेगा. नामांकन का कार्य 16 मार्च से आरंभ हो गया है.
अध्यक्ष पद का नामांकन कार्य निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता नेलशम एयोन बागे एवं उपाध्यक्ष का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी आइटीडीए निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद के कार्यालय कक्ष में होगा. जबकि 15 वार्ड पाषर्दों के लिए वार्ड एक से पांच तक निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ जयप्रकाश झा कार्यालय, छह से 10 तक भू-अर्जन पदाधिकारी जितेंद्र मुंडा का कार्यालय एवं 11 से 15 वार्ड का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह दंडाधिकारी देवराज गुप्ता के कार्यालय में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




