होली में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगे

Updated at : 25 Feb 2018 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
होली में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगे

लातेहार : होली पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर समाहरणालय के सभागार में शनिवार को शांति समिति की एक बैठक उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि होली प्यार एवं सौहार्द का पर्व है. इस पर्व को शांति पूर्ण तरीके से […]

विज्ञापन

लातेहार : होली पर्व शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर समाहरणालय के सभागार में शनिवार को शांति समिति की एक बैठक उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि होली प्यार एवं सौहार्द का पर्व है. इस पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है.

उन्होंने कहा कि वैसे स्थानों को चिह्नित करें जहां पूर्व में पर्व के दौरान शांति भंग हुई हो और ऐसे स्थानों पर विशेष नजर रखें. उपायुक्त ने 25 फरवरी तक सभी थानों में शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को पर्व के दौरान निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

होली में शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने एवं इसे लेकर तीन दिन पूर्व से ही छापामारी करने का निर्देश दिया. होली तक किसी भी होटल एवं अन्य स्थानों पर शराब की बिक्री नहीं हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola