स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की गयी

Updated at : 20 Feb 2018 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की गयी

ससमय लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, तो कार्रवाई समाहरणालय के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि जिले को 24 फरवरी तक ओडीएफ करना है, जिसके लिए अधिकारी पूरी ईमानदारी से कार्य करें. उन्होंने कहा कि ससमय लक्ष्य […]

विज्ञापन
ससमय लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, तो कार्रवाई
समाहरणालय के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि जिले को 24 फरवरी तक ओडीएफ करना है, जिसके लिए अधिकारी पूरी ईमानदारी से कार्य करें. उन्होंने कहा कि ससमय लक्ष्य को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों पर सीधी कार्रवाई की जायेगी.
बैठक में बताया गया कि जिले को 71 हजार सात सौ 93 शौचालय का निर्माण करवाना था. जिसमें 70 हजार एक सौ 44 शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं.
उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को 24 फरवरी तक सारे लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त श्री कुमार ने ग्रामीणों को शौचालय निर्माण कराने एवं उसकी उपयोग करने के लिए प्रेरित करने लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया.
बैठक में उपायुक्त ने जहां पर सखी मंडल के माध्यम से शौचालय निर्माण करवायें जा रहे हैं, सभी सखी मंडल के खाते में सीधा पैसा भेजने का निर्देश दिया ताकि शौचालयों का निर्माण कार्य बाधित न हीं हो सके. बैठक में फोटो अपलोडिंग, निर्मित शौचालयों की सत्यापन समेत अन्य कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ठाकुर, सचिन साहू, प्रषांत शाहदेव समेत कई प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे.
धान क्रय की समीक्षा
उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में जिले में धान क्रय की समीक्षा की गयी. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि धान की खरीदारी सिर्फ किसानों से ही की जानी चाहिए. अगर धान की खरीदारी में बिचौलिये की संलिप्तता पायी गयी तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा. बताया गया कि जिले में कुल 15 स्थानों पर धान की खरीदारी की जा रही है.
श्री कुमार ने अब तक धान क्रय किये गये किसानों की सूची मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराने का निर्देश जिला सहकारिता पदाधिकारी को दिया. बैठक में बताया गया कि धान की खरीदारी तो की जा रही है लेकिन उठाव नहीं होने के कारण धान वर्तमान समय में नहीं खरीदा जा रहा है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को समन्वय बनाकर धान खरीदारी को लेकर निर्देशित किया. बैठक में उपायुक्त द्वारा किसानों को धान बेचने के बाद ससमय उनके खाते में पैसे भेजने को लेकर भी निर्देशित किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी से धान बीज की जानकारी ली गयी. मौके पर डीएसओ शैल प्रभा कुजूर, जिला कृषि पदाधिकारी मार्सल खलखो, जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
उग्रवाद के कारण विकास कार्य बाधित नहीं हो
उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य के क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद समेत कई अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि उग्रवाद के कारण विकास कार्य बाधित नहीं होना चाहिए.
उन्होंने उग्रवाद क्षेत्रों में विकास की योजनाओं को पूरी ईमानदारी से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही. बैठक में उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने को लेकर मिनी स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का निर्णय लिया गया. जिले के सेरनदाग, डोमाखांड, लाभर एवं कुमांडीह में मिनी स्वास्थ्य खोले जाने का निर्णय लिया गया. अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप लगाने एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने को लेकर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया.
बैठक में बताया गया कि कई स्थानों पर नक्सल क्षेत्र बता कर विद्यालयों में शिक्षक नहीं पहुंच पा रहे है. जिस कारण कई स्कूल बंद हो गये हैं और वहां के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. इस पर उपायुक्त द्वारा वैसे विद्यालय को चिह्नित कर शिक्षकों पर कार्रवाई करने एवं विद्यालय सुचारु रूप से संचालित हो इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया.
बैठक में सीआरपीएफ द्वारा लगाये जा रहे स्वास्थ्य कैंप में दवाई उपलब्ध करवाने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया. बैठक में नक्सली हिंसा में मारे गये लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा एवं सरेंडर नीति के तहत आत्म समर्पण करने वाले उग्रवादियों को प्रत्यर्पण नीति के तहत मिलने वाले सारे सुविधा दिलाने को लेकर भी उपायुक्त श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया. बैठक में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज, अनुमंडल पदाधिकारी जयप्रकाश झा, पुलिस उपाधीक्षक एम रहमान आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola