पांच स्वास्थ्यकर्मी के वेतन पर लगायी रोक

Updated at : 05 Jan 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पांच स्वास्थ्यकर्मी के वेतन पर लगायी रोक

बरवाडीह : लातेहार सिविल सर्जन डॉ अक्षय कुमार सिंह ने गुरुवार को बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने डॉ विनोद सुरीन, बीटीटी निशा देवी, बीटीटी उमानाथ सिंह, बीटीटी विनोद कुमार एवं नेत्र सहायक नीलध्वज के स्वास्थ्य केंद्र से गायब रहने पर सभी के वेतन पर रोक लगा दी है. सिविल सर्जन अक्षय कुमार […]

विज्ञापन
बरवाडीह : लातेहार सिविल सर्जन डॉ अक्षय कुमार सिंह ने गुरुवार को बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने डॉ विनोद सुरीन, बीटीटी निशा देवी, बीटीटी उमानाथ सिंह, बीटीटी विनोद कुमार एवं नेत्र सहायक नीलध्वज के स्वास्थ्य केंद्र से गायब रहने पर सभी के वेतन पर रोक लगा दी है.
सिविल सर्जन अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि डॉ विनोद सुरीन चार दिन से नदारद हैं. बीटीटी निशा देवी दिसंबर में 16 दिन नदारद रहीं, बीटीटी उमानाथ सिंह नवंबर में छह दिन एवं दिसंबर में नौ दिन तथा बीटीटी विनोद कुमार व नेत्रसहायक नीलध्वज एक दिन नदारद रहे. इसके कारण सभी के वेतन पर रोक लगा दी गयी है.
सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय कुमार सुबोध को कई दिशा-निर्देश दिये. सिविल सर्जन ने बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र में लगे रेडिएंट मारमर मशीन की जानकारी ली.
डॉ संजय सुबोध ने बताया कि बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र में सात रेडिएंट मारमर मशीन हैं, जो चालू हालात में हैं. पर गारू स्वास्थ्य केंद्र में एक भी नहीं है. इस पर सिविल सर्जन ने दो मशीन गारू में लगाने का आदेश दिया. चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि रेडिएंट मारमर मशीन नवजात बच्चों के शरीर को गर्म रखने का काम करता है. सिविल सर्जन ने बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के बाद गारू स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण में सिविल सर्जन के साथ वेदप्रकाश समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola