पहले मारी गोली, फिर टांगी से काट डाला सिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2018 8:48 AM
गारू : गारू थाना के तहत रूद में अपराधियों ने ग्रामीण सहदेव लोहरा को गोली मार कर और टांगी से गर्दन काट कर हत्या कर दी. इस दौरान बीच-बचाव करने आयी मृतक की पत्नी सोनमतिया देवी (35) को भी जबड़े में गोली लगी है. पुलिस ने घायल सोनमतिया को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में […]
गारू : गारू थाना के तहत रूद में अपराधियों ने ग्रामीण सहदेव लोहरा को गोली मार कर और टांगी से गर्दन काट कर हत्या कर दी. इस दौरान बीच-बचाव करने आयी मृतक की पत्नी सोनमतिया देवी (35) को भी जबड़े में गोली लगी है. पुलिस ने घायल सोनमतिया को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, रूद निवासी सहदेव लोहरा (40) को बीती रात करीब साढ़े आठ बजे अपराधियों ने गोली मार दी.
इसके बाद अपराधियों ने टांगी से उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पर घायल महिला को रूद से लाकर अस्पताल में इलाज कराया. इसके बाद अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशांंक चटर्जी ने इलाज बाद जबड़े में फंसी गोली निकाली. मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर भोला लोहार के पुत्र चितरंजन लोहार समेत चार पर नामजद मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










