अपराधियों ने ठेकेदार के तीन वाहनों में आग लगायी

बोलेरो व ट्रैक्टर जल कर खाक, मामला दर्ज गारू (लातेहार) : गारू थाना क्षेत्र के कोटाम गांव में सोमवार की रात अपराधियों ने ठेकेदार मंजर काशिम आलम के नयी बोलेरो एवं दो ट्रैक्टर समेत तीन वाहनों को आग लगा दी. इससे बोलेरो एवं एक ट्रैक्टर जल कर खाक हो गया. इस संबंध में गारू थाना […]
बोलेरो व ट्रैक्टर जल कर खाक, मामला दर्ज
गारू (लातेहार) : गारू थाना क्षेत्र के कोटाम गांव में सोमवार की रात अपराधियों ने ठेकेदार मंजर काशिम आलम के नयी बोलेरो एवं दो ट्रैक्टर समेत तीन वाहनों को आग लगा दी. इससे बोलेरो एवं एक ट्रैक्टर जल कर खाक हो गया. इस संबंध में गारू थाना में अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मंजर काशिम आलम एक बड़े किसान भी हैं.
इस संबंध में मंजर काशिम आलम ने बताया कि बाहर लगे बोलेरो (जेएच 03 आर 5950) समेत तीन वाहनों में सोमवार की रात करीब एक बजे अज्ञात अपराधियों ने तीन वाहनों पर केरोसिन तेल छिड़कर आग लगा दी.
आग लगाये जाने से बोलेरो एवं एक टेक्ट्रर (जेएच 01एएच 3462) का इंजन पूरी तरह जल गया. दूसरे टैक्ट्रर (जेएच 01पी 1997) का अगला हिस्सा आग से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.
उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर अपने स्टार्ट होकर पास में रखी ईंट से टकरा गयी. आवाज सुनकर सभी घर से बाहर निकले तो सभी वाहनों में आग की लपटें थीं. इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया गया.
बोलेरो घर के पास बनाये गये गैराज में खड़ी थी एवं अन्य वाहन दरवाजा के सामने लगा हुआ था. थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि इस घटना में स्थानीय अपराधी शामिल हैं जो आपसी द्वेष के कारण वाहनों में आगजनी की गयी है. पुलिस अपराधी को चिह्नित कर ली है. शीघ ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




