बार काउंसिल के चेयरमैन राजीव रंजन ने कहा शीघ्र बहाल की जायेगी इ-लाइब्रेरी की सुविधा

Updated at : 21 Dec 2017 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
बार काउंसिल के चेयरमैन राजीव रंजन ने कहा शीघ्र बहाल की जायेगी इ-लाइब्रेरी की सुविधा

लातेहार: बार काउंसिल ऑफ झारखंड के चेयरमैन राजीव रंजन बुधवार को लातेहार जिला अधिवक्ता संघ का दौरा किया. मौके पर उन्होंने कहा कि काउंसिल के आगामी चुनाव के मद्देनजर संभावित सदस्यों का दौरा हो रहा है. इससे पूर्व श्री रंजन का स्वागत संघ की ओर से समारोह आयोजित कर किया गया. वरीय अधिवक्ता दया शंकर […]

विज्ञापन

लातेहार: बार काउंसिल ऑफ झारखंड के चेयरमैन राजीव रंजन बुधवार को लातेहार जिला अधिवक्ता संघ का दौरा किया. मौके पर उन्होंने कहा कि काउंसिल के आगामी चुनाव के मद्देनजर संभावित सदस्यों का दौरा हो रहा है. इससे पूर्व श्री रंजन का स्वागत संघ की ओर से समारोह आयोजित कर किया गया. वरीय अधिवक्ता दया शंकर प्रसाद ने संघ की ओर से स्वागत किया.

समारोह में चेयरमैन ने कहा कि यहां के सदस्यों को शीघ्र इ-लाइब्रेरी की सुविधा मुहैया करायेंगे. उन्होंने संघ को संसाधनयुक्त बनाने में हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता विजय शंकर मुन्ना ने आगामी काउंसिल चुनाव में राजीव रंजन के पक्ष में मतदान करने की अपील की है.


पूर्व अध्यक्ष राज मणि प्रसाद ने कहा कि संघ की समस्याओं में अलग रास्ता की मांग प्रमुख है, जिसे दूर कराना आवश्यक है. वरीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार पांडेय ने संघ भवन की सफाई रखने में राज मणि प्रसाद के सक्रियता की सराहना की. सभा में मुख्य रूप से सचिव वृंद कुमार, अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, संजय कुमार, पंकज कुमार, सविता साहु, अरविंद नाथ शाहदेव, लाल प्रदीप नाथ शाहदेव, अरविंद गुप्ता, नवीन गुप्ता, बासुदेव पांडेय, प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, सुनील कुमार, सुधीर सिंह, निरंजन मल्लान, देवेंद्र द्विवेदी, वीणा सिन्हा, रश्मि प्रिया, अनिल ठाकुर, विवेक कुमार आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola