रनिंग कर्मचारियों ने मांगों को लेकर निकाला जुलूस

Updated at : 21 Nov 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
रनिंग कर्मचारियों ने मांगों को लेकर निकाला जुलूस

बरवाडीह : नबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेल डिपो के रनिंग स्टाफ ने ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले बरवाडीह के शाखा सचिव सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में रोषपूर्ण जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया. क्रू नियंत्रक के माध्यम से रेलवे बोर्ड को मांग पत्र सौंपा. मांगों में यात्रा भत्ता में हो […]

विज्ञापन
बरवाडीह : नबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेल डिपो के रनिंग स्टाफ ने ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले बरवाडीह के शाखा सचिव सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में रोषपूर्ण जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया. क्रू नियंत्रक के माध्यम से रेलवे बोर्ड को मांग पत्र सौंपा.
मांगों में यात्रा भत्ता में हो रही कटौती को बंद करने, रनिंग अलाउंस में कटौती नहीं करते हुए निर्धारित रनिंग अलाउंस देने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करते हुए इसे लागू करने समेत अन्य मांगें मुख्य रूप से शामिल है. सोमवार की सुबह बरवाडीह रेलवे स्टेशन से लोको रनिंग कर्मचारियों ने झंडा बैनर के साथ जुलूस निकाला. रनिंग कर्मचारी नारा लगाते हुए रनिंग स्टाफ मुख्य क्रू नियंत्रक कार्यालय पहुंचे जहां पर एक सभा का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की बात कही. सभा को सचिव एस के सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया.
कार्यक्रम में रंजीत कुमार राणा, अजय कुमार यादव, पीबी शुक्ला, ऋषि राज, जैकी कुमार, आरके राणा समेत काफी संख्या में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola