सीएम 21 को लातेहार में उपायुक्त ने की समीक्षा

Updated at : 17 Nov 2017 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम 21 को लातेहार में उपायुक्त ने की समीक्षा

लातेहार. मुख्यमंत्री रघुवर दास के 21 नवंबर को प्रस्तावित लातेहार आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने समाहरणालय के सभागार में बैठक की. उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि 21 नवंबर को मुख्यमंत्री लातेहार जिले के विद्यालयों में बच्चों को गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि […]

विज्ञापन
लातेहार. मुख्यमंत्री रघुवर दास के 21 नवंबर को प्रस्तावित लातेहार आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने समाहरणालय के सभागार में बैठक की. उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि 21 नवंबर को मुख्यमंत्री लातेहार जिले के विद्यालयों में बच्चों को गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के उक्त कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. लापरवाह अधिकारी एवं कर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जिले के दस हजार बच्चों को गिफ्ट मिल्क कार्यक्रम से लाभान्वित करना है.

बैठक में उपायुक्त श्री गुप्ता ने जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिले के मनिका,चंदवा,गारू एवं लातेहार के विद्यालय से बच्चों को सभा स्थल पर लाने की जिम्मेवारी सौंपी. इस दौरान उन्होंने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को स्कूल से बच्चों को लाने एवं उनको सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश दिया. उन्होंने गव्य विकास विभाग के अधिकारी को बच्चों के लिए बस उपलब्ध करवाने की बात कही. उन्होंने स्कूली बच्चों को किसी भी सूरत में बस के ऊपर नहीं बैठने देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola