विकास मेले में आज 50 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण होगा

Updated at : 14 Nov 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
विकास मेले में आज 50 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण होगा

लातेहार: उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस सिर्फ सरकारी कर्मियों के लिए ही नहीं है, बल्कि यह कार्यक्रम राज्य में रहने वाले सभी लोगों के लिए है. हमें स्थापना दिवस को एक पर्व की भांति मनाना चाहिए. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में जिले वासियों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है. उपायुक्त […]

विज्ञापन

लातेहार: उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस सिर्फ सरकारी कर्मियों के लिए ही नहीं है, बल्कि यह कार्यक्रम राज्य में रहने वाले सभी लोगों के लिए है. हमें स्थापना दिवस को एक पर्व की भांति मनाना चाहिए. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में जिले वासियों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है.

उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि जिलावासी जिले के विकास में जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिला कर चलें. झारखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर जिला प्रशासन के तत्वावधान में 14 एवं 15 नवंबर को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. 14 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में विकास मेला का आयोजन किया जायेगा. इसमें राज्य के संसदीय कार्य खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मंत्री सरयू राय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. उन्होंने बताया कि विकास मेला में पचास करोड़ रुपये से भी अधिक की परिसंपत्ति का वितरण एवं योजनाओं का शिलान्यास एवं उदघाटन किया जायेगा.

15 को सुबह छह बजे निकलेगी प्रभात फेरी

15 नवंबर को प्रात: छह बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसके बाद आठ बजे कारगिल पार्क में शहीद की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के बाद 8:30 में कारगिल पार्क से समाहरणालय परिसर तक सदभावना मार्च का आयोजन किया जायेगा. जबकि संध्या छह बजे अनुमंडल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इसमें ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय सितार वादक पंडित मोर मुकुट केडिया एवं सरोद वादक पंडित मनोज केडिया की युगलबंदी होगी. कार्यक्रम में मशहूर गायिका मृणाली अखौरी भी अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरेंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने जिलेवासियों से सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola