जिले में ग्रामीण बस सेवा शुरू

Updated at : 11 Nov 2017 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में ग्रामीण बस सेवा शुरू

उपायुक्त ने कहा, देशवासियों ने स्टैंड अप इंडिया का जो सपना देखा था, अब वह हो रहा है साकार लातेहार : स्टैंड अप इंडिया के तहत शुक्रवार को जिले में ग्रामीण बस सेवा शुरू हुई. इसकी शुरुआत उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने समाहरणालय परिसर में बस की प्रतीकात्मक चाबी देकर व झंडा दिखा कर किया. […]

विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा, देशवासियों ने स्टैंड अप इंडिया का जो सपना देखा था, अब वह हो रहा है साकार
लातेहार : स्टैंड अप इंडिया के तहत शुक्रवार को जिले में ग्रामीण बस सेवा शुरू हुई. इसकी शुरुआत उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने समाहरणालय परिसर में बस की प्रतीकात्मक चाबी देकर व झंडा दिखा कर किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा देशवासियों ने स्टैंड अप इंडिया का जो सपना देखा था, अब वह साकार हो रहा है.
कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक गांव तक बस सुविधा का लाभ ग्रामीणों को मिले. उन्होंने ग्रामीण बस सेवा के तहत मिलनेवाली सुविधाएं उठाने की अपील की. मौके पर परिवहन पी बारला ने बताया कि जिले में ग्रामीण बस सेवा के तहत चंदवा निवासी सुमन एस सोरेन द्वारा बस का परिचालन शुरू किया जा रहा है, जो चंदवा से मैक्लुसकीगंज तक जायेगी. उन्होंने कहा कि जल्द मल्टी रूट परमीट बस मालिकों को दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सुमन सोरेन को एसबीआइ चंदवा द्वारा आसानी से लोन मुहैया करवाया गया, जिसका प्रतिफल है कि जिले ग्रामीण बस सेवा की शुरुआत हो सकी.
उन्होंने कहा कि जल्द दो-तीन रूटों में ग्रामीण बस सेवा के तहत बस का परिचान शुरू किया जायेगा. मौके पर एसी नेलशम एयोन बागे, डीटीओ एफ बारला समेत राजन तिवारी, प्रियरंजन प्रसाद, प्रीतम प्रसाद उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola