कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचायें

Updated at : 10 Nov 2017 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचायें

बरवाडीह : प्रखंड भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकत्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष ईश्वरी सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें मनोनीत प्रभारी रामलाल गुप्ता उपस्थित थे. बैठक में संगठन मजबूती पर विशेष जोर दिया गया. मौके पर मनिका विस के भाजपा पूर्णकालिक प्रभारी मनु उपाध्याय ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा […]

विज्ञापन
बरवाडीह : प्रखंड भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकत्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष ईश्वरी सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें मनोनीत प्रभारी रामलाल गुप्ता उपस्थित थे. बैठक में संगठन मजबूती पर विशेष जोर दिया गया. मौके पर मनिका विस के भाजपा पूर्णकालिक प्रभारी मनु उपाध्याय ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं.
भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक लोगों को पहुंचायें. प्रभारी रामलाल प्रसाद ने कहा कि लोगों को अागामी लोकसभा व विधान सभा चुनाव की तैयारी हेतु संगठन को मजबूत करते हुए अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए.
बैठक में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक करते हुए इसका लाभ हरेक जरूरतमंदों महिलाओं को दिलाने पर जोर दिया. बैठक में जिला सांसद प्रतिनिधि जयवर्द्धन सिंह, प्रदीप सिंह, ईश्वरी सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार यादव, दीपक तिवारी, नवल किशोर प्रसाद, राजू सिंह,अशोक प्रसाद, सखी चंद्र प्रसाद उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola