जानवर बेच कर आवास निर्माण करा रहे लाभुक

चंदवा : प्रखंड की कामता पंचायत की पूर्व पंसस फहमीदा बीवी ने मंगलवार को पंचायत के विभिन्न गांव-टोले का निरीक्षण किया. श्रीमती बीवी ने बताया कि कई लाभुकों ने उनसे राशि नहीं मिलने की शिकायत की है. उन्होंने भुसाड़, हिसरी, भंडारगढ़ा समेत अन्य गांव का दौरा किया. भंडारगढ़ा में आवास के लाभुक द्वारिका गंझू पिता […]
चंदवा : प्रखंड की कामता पंचायत की पूर्व पंसस फहमीदा बीवी ने मंगलवार को पंचायत के विभिन्न गांव-टोले का निरीक्षण किया. श्रीमती बीवी ने बताया कि कई लाभुकों ने उनसे राशि नहीं मिलने की शिकायत की है.
उन्होंने भुसाड़, हिसरी, भंडारगढ़ा समेत अन्य गांव का दौरा किया. भंडारगढ़ा में आवास के लाभुक द्वारिका गंझू पिता गरजा गंझू ने बताया कि आवास निर्माण की योजना में अब तक उसे दो किस्त पैसे मिले हैं. पहली बार छब्बीस हजार रुपये व दूसरी बार बत्तीस हजार रुपये . अब तक तीसरा भुगतान नहीं मिला. लगातार प्रखंड प्रशासन द्वारा निर्माण पूरा करने का दबाव दिया जा रहा है.
ऐसे में घर के जानवर बेचकर व दस हजार रुपये कर्ज लेकर किसी प्रकार काम पूरा करने में लगे हैं. इसके अलावा लाभुक केरवा गंझू, बबलु गंझू, संगीता देवी, मालो देवी को भी छह माह से राशि नहीं मिली. पूर्व पंसस ने उपायुक्त, उप विकास आयुक्त व बीडीओ से तत्काल लाभुकों का भुगतान करने की बात कही है. प्रधानमंत्री आवास योजना की मॉनीटरिंग के लिये राज्य सरकार ने स्वयं सेवकों को बहाल किया है. मौके पर बरन गंझू, रामलाल गंझू, सुगो देवी समेत अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




