जेजेएमपी से मुठभेड़, घायल उग्रवादी समेत दो गिरफ्तार

Updated at : 07 Nov 2017 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
जेजेएमपी से मुठभेड़, घायल उग्रवादी समेत दो गिरफ्तार

मनिका (लातेहार) : पुलिस और जेजेएमपी के उग्रवादियों के बीच थाना क्षेत्र के बरवैया कुमरही जंगल में सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे मुठभेड़ हुई. पुलिस की गोली से घायल उग्रवादी चिंतामन गंझू (25 वर्ष) समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चिंतामन चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के बांदुडीह गांव का रहनेवाला […]

विज्ञापन

मनिका (लातेहार) : पुलिस और जेजेएमपी के उग्रवादियों के बीच थाना क्षेत्र के बरवैया कुमरही जंगल में सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे मुठभेड़ हुई. पुलिस की गोली से घायल उग्रवादी चिंतामन गंझू (25 वर्ष) समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

चिंतामन चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के बांदुडीह गांव का रहनेवाला है. एसपी धनंजय कुमार सिंह ने मनिका थाना में प्रेस वार्ता कर मामले कि जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उग्रवादियों के बरवैया जंगल में होने की सूचना मिली. रविवार देर रात से पुलिस ने छापामारी शुरू कर दी. इसी क्रम में सोमवार सुबह उग्रवादियों से मुठभेड़ हो गयी. उन्होंने कहा कि घायल उग्रवादी चिंतामन संतरी ड्यूटी पर था.

उसके दाहिने हाथ में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने एक गिरफ्तार उग्रवादी का नाम नहीं बताया है. मुठभेड़स्थल से लोडेड एसएलआर राइफल, पिट्ठू, जेजेएमपी का लेटरपैड, डायरी व कई पत्र बरामद किये गये हैं. डायरी में कई सफेदपोशों और सहयोगियों का नाम लिखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola