JJMP ने पिपरवार साइडिंग कांड की जिम्मेवारी ली, प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी

Updated at : 30 Oct 2017 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
JJMP ने पिपरवार साइडिंग कांड की जिम्मेवारी ली, प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी

लातेहार :गत 27 अक्तूबर की रात मे पिपरवार के राजहार चिरैयाटांड़ साइडिंग में हुई घटना की जवाबदेही झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) सुप्रीमो पप्पू लोहरा ने लिया है. उन्होने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जेजेएमपी ने लेवी के लिए गोलबारी किया है. विज्ञप्ति में बताया गया है कि चिरैयाटांड़ साइडिंग से टीपीसी एवं एमसीसी […]

विज्ञापन

लातेहार :गत 27 अक्तूबर की रात मे पिपरवार के राजहार चिरैयाटांड़ साइडिंग में हुई घटना की जवाबदेही झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) सुप्रीमो पप्पू लोहरा ने लिया है. उन्होने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जेजेएमपी ने लेवी के लिए गोलबारी किया है. विज्ञप्ति में बताया गया है कि चिरैयाटांड़ साइडिंग से टीपीसी एवं एमसीसी को ट्रासंपोर्टिंग के लिए 50 रूपये प्रति टन की दर से लेवी लिया जा रहा है. जबकि रेक लोडिंग में 25 रूपये प्रति टन की दर से दिया जा रहा है.

जेजेएमपी को भी उसी दर से लेवी नहीं दिया गया तो जेजेएमपी कार्रवाई करेगा. विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि डकरा साइडिंग, रैक लोडिंग तथा सिमेंट फैक्टरी एवं डीओ होल्डर तत्काल संगठन से संपर्क करें नहीं तो कार्रवाई किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola