शव जलाने गये ग्रामीणों को TPC उग्रवादियों ने जम कर पीटा, विरोध में SP कार्यालय का घेराव

लातेहार : थाना क्षेत्र के रेहलदाग गांव के ग्रामीणों को टीपीसी उग्रवादियों के द्वारा शव जलाने के दौरान जम कर पीटने का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना 25 अक्तुबर की पूर्वाह्न तकरीबन 11 बजे की है. रेहलदाग के ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय […]
लातेहार : थाना क्षेत्र के रेहलदाग गांव के ग्रामीणों को टीपीसी उग्रवादियों के द्वारा शव जलाने के दौरान जम कर पीटने का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना 25 अक्तुबर की पूर्वाह्न तकरीबन 11 बजे की है. रेहलदाग के ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया.
ग्रामीण पुलिस से सुरक्षा की गारंटी की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि गत करमा व जिउतिया के त्यौहार के दिन टीपीसी के 25-30 उग्रवादी गांव पहुंच कर ग्रामीणों से खाना खिलाने की मांग की. लेकिन उस दिन महिलाओं के उपवास रहने के कारण किसी ने भी उग्रवादियों को खाना नहीं खिलाया. इस बात को लेकर टीपीसी के उग्रवादी ग्रामीणों से खफा थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




