जनहित के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है आजसू
Updated at : 23 Oct 2017 12:40 PM (IST)
विज्ञापन

बेतला: बेतला के एनआइसी सभागार में आजसू का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. वहीं मिशन 2019 पर काम करने की रणनीति बनायी गयी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार चंदेल ने कहा कि आजसू जनहित के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है. सत्ता में […]
विज्ञापन
बेतला: बेतला के एनआइसी सभागार में आजसू का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. वहीं मिशन 2019 पर काम करने की रणनीति बनायी गयी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार चंदेल ने कहा कि आजसू जनहित के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है. सत्ता में रहे या सत्ता से बाहर. आजसू के कार्यकर्ता जनहित के लिए काम करते रहे है.
आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो के पास राज्य को नयी दिशा देने का जो विजन है उस दिशा में काम किया जा रहा है. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव बीरेंद्र कुमार ने किया. वहीं केंद्रीय सदस्य मुरलीधर प्रसाद, दीनानाथ राम, प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया. मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के स्माईल अंसारी महिला मोर्चा के नूरजहां सहित कई लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में तमाड़ के विधायक विकास सिंह मुंडा को भी शामिल होना था. लेकिन वे शामिल नहीं हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




