धनतेरस आज, बढ़ी बाजार की रौनक

Updated at : 17 Oct 2017 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस आज, बढ़ी बाजार की रौनक

लातेहार: जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को धनतेरस मनाया जायेगा. धनतेरस को लेकर बाजार में चहल पहल बढ़ गयी है. शहर की दुकानें सज गयी हैं. खास कर बरतन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोटर बाइक आदि की दुकानों में आकर्षक सजावट कर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है. बरतन की दुकानों […]

विज्ञापन
लातेहार: जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को धनतेरस मनाया जायेगा. धनतेरस को लेकर बाजार में चहल पहल बढ़ गयी है. शहर की दुकानें सज गयी हैं. खास कर बरतन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोटर बाइक आदि की दुकानों में आकर्षक सजावट कर ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है. बरतन की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

वहीं टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, ऑडिओ सिस्टम एवं अन्य इलेक्ट्रिकल्स उत्पाद बेचने वाले दुकानों के संचालकों ने पूरा स्टॉक कर लिया है. साहु मोटर, प्रेम इंटरप्राइजेज , पूजा आटो, उषा होंडा व रिपब्लिकन मोटर आदि ने भी अपने उत्पादों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारी कर रखी है. प्रतिष्ठानों द्वारा उत्पादों पर दी जा रही छूटों का लाउडस्पीकर से प्रचार कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola