अखिल भारतीय किसान सभा का सम्मेलन: किसानों को दिखानी होगी एकजुटता

Updated at : 17 Oct 2017 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा का सम्मेलन: किसानों को दिखानी होगी एकजुटता

चंदवा : केंद्र व राज्य सरकार किसानों को छीनने का कार्य कर रही है. आये दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं. इन्हें देखने वाला कोई नहीं है. किसान विरोधी यह सरकार अंदर ही अंदर देश को खोखला कर रही है. हक के लिये किसानों को एकजुटता दिखानी होगी. उक्त बातें अखिल भारतीय किसान सभा के […]

विज्ञापन

चंदवा : केंद्र व राज्य सरकार किसानों को छीनने का कार्य कर रही है. आये दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं. इन्हें देखने वाला कोई नहीं है. किसान विरोधी यह सरकार अंदर ही अंदर देश को खोखला कर रही है. हक के लिये किसानों को एकजुटता दिखानी होगी. उक्त बातें अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अंजान ने कही.

वह सोमवार को स्थानीय बुध बाजार परिसर स्थित आयोजित अभाकिस का दो दिवसीय प्रदेश सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि अभाकिस के बैनर तले किसानों को मजबूत आधार मिला है. सरकार से किसानों के हक में कई मांग को लेकर लोग अड़े हैं. इससे पूर्व स्थानीय कुसूमटोली स्थित सरहुल मैदान परिसर में भव्य रैली निकाली गयी. लोगों के हाथों में लाल झंडे थे. भाजपा सरकार के विरोध में लोग नारेबाजी कर रहे थे. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष इसमें शामिल हुए. मेन रोड का भ्रमण करते हुए रैली बुध बाजार परिसर गयी. यहां सभा आयोजित की गयी. सभा को श्री अंजान के अलावा अभाकिस के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, महासचिव केडी सिंह, उपाध्यक्ष पंचानन महतो, खेत-मजदूर नेता कन्हाई माल पहाड़ियां, इंदु भूषण पाठक, प्रमोद साहू, अनिल कुमार साहू समेत दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया. किसानों की गिरती दशा व सरकार की अदूरदर्शी नीति पर विचार करने की जरूरत पर बल दिया.

लोगों ने कहा कि किसानों को बीज व कीटनाशक भी नकली मिल रहा है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. किसानों की जमीन के पीछे सरकार लगी है. भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में संशोधन कर जमीन छीनने की पूरी तैयारी सरकार ने कर ली है. मंच संचालन प्रमोद साहू कर रहे थे. कार्यक्रम में झारखंड के सभी जिलों से किसानों के डेलिगेट इस कार्यक्रम में जुटे हैं. सबों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. मंगलवार को सभा के बाद कार्यक्रम की समाप्ति होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola