खेलों में भाग लेना ही बड़ी बात : सांसद

Updated at : 14 Oct 2017 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
खेलों में भाग लेना ही बड़ी बात : सांसद

महुआडांड़ (लातेहार): चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि खेलों में हार व जीत लगी रहती है, लेकिन सबसे बड़ी बात खेलों में भाग लेना है. सांसद श्री सिंह महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट में स्वयंसेवी संस्था विकास भारती के द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मौके पर मनिका […]

विज्ञापन
महुआडांड़ (लातेहार): चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि खेलों में हार व जीत लगी रहती है, लेकिन सबसे बड़ी बात खेलों में भाग लेना है. सांसद श्री सिंह महुआडांड़ प्रखंड के नेतरहाट में स्वयंसेवी संस्था विकास भारती के द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मौके पर मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह, विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत और नेतरहाट विद्यालय के प्राचार्य विंध्याचल पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे.

अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिसर से मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया. इससे पहले विकास भारती के सचिव पद्मश्री श्री भगत ने स्वच्छता को लेकर सभी को शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को साफ रखें. इसका हमें आज संकल्प लेना है. मौके पर मुख्य रूप से सिसई के पूर्व विधायक समीर उरांव, भाजपा जिला अध्यक्ष लाल अमीत प्रताप नाथ शहदेव, हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय, जयवर्धन सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

अतिथियों का किया गया भव्य स्वागत : नेतरहाट विद्यालय के सांस्कृतिक भवन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य व गीत के साथ स्वागत किया. सांसद सुनील कुमार सिंह ने महिला समूहों की महिलाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने आदिवासियों को अपनी सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा करने के लिए आगे आने का आह्वान किया. विधायक समीर उरांव ने कहा कि पद्मश्री अशोक भगत का सरना धर्म को बचाने में मुख्य योगदान है. क्षेत्र के आदिवासियों के सम्मान एवं विकास के लिए हर समय तत्पर रहते हैं. मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह महुआडांड़ व नेतरहाट से उनका विशेष लगाव है. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का लक्ष्य स्वच्छ भारत का निर्माण करना है.

रसोई गैस का वितरण किया : नेतरहाट बाजार परिसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वल गैस योजना के तहत आदिम जनजाति के संध्या टोप्पो, वृश्तमुनी देवी, फूलमनि वृजिया, शिलवंती देवी, मानती देवी को सांसद सुनील कुमार सिंह एवं स्थानीय विधायक हरेकृष्ण सिंह ने गैस कनेक्शन का वितरण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola