लातेहार में मंडल कारा के विचाराधीन बंदी की मौत
Updated at : 13 Oct 2017 6:42 PM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : मंडल कारा के विचाराधीन बंदी ललकू उर्फ रामदेव उरांव (उम्र 35 वर्ष) की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. वह बालूमाथ थाना क्षेत्र के बड़का गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि ललकू उर्फ रामदेव उरांव की तबीयत शुक्रवार की सुबह से ही खराब थी. मंडल कारा […]
विज्ञापन
लातेहार : मंडल कारा के विचाराधीन बंदी ललकू उर्फ रामदेव उरांव (उम्र 35 वर्ष) की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. वह बालूमाथ थाना क्षेत्र के बड़का गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि ललकू उर्फ रामदेव उरांव की तबीयत शुक्रवार की सुबह से ही खराब थी. मंडल कारा में चिकित्सक के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा था. तबीयत अधिक खराब होने पर आनन- फनान में जेल कर्मियों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में डॉ लक्ष्मण प्रसाद ने प्राथमिक उपचार किया. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. जेलर अश्विनी तिवारी ने बताया कि ललकू उर्फ रामदेव उरांव दो दिन पूर्व बालूमाथ थाना कांड संख्या 105/10 में गिरफ्तार हो कर जेल आया था.
अचानक दस्त की शिकायत होने पर उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया था. जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने जेल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.
जांच के लिए दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं : उपायुक्त
मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ललकू उर्फ रामदेव उरांव के इलाज के क्रम में हुई मौत के संबंध में उपायुक्त प्रमोद कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है. जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी जीतेंद्र सिंह मुंडा को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. अंत्यपरीक्षण के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




