विद्यालय में छह सोलर लाइट लगेगी, दो डीप बोरिंग होगी
Updated at : 13 Oct 2017 12:21 PM (IST)
विज्ञापन

विधायक हरेकृष्ण सिंह ने की शिकायत लातेहार : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की एक बैठक उपायुक्त सह समिति के चेयरमैन प्रमोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में प्राचार्य वीके मंडल के कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत व प्रखंड […]
विज्ञापन
विधायक हरेकृष्ण सिंह ने की शिकायत
लातेहार : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की एक बैठक उपायुक्त सह समिति के चेयरमैन प्रमोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में प्राचार्य वीके मंडल के कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह, डीआरडीए निदेशक संजय कुमार भगत व प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने भाग लिया. बैठक में विद्यालय की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन विद्यालय को हर संभव मदद करने के लिए तैयार है.
जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार का एक धरोहर है, इसे और अधिक बेहतर बनाना है. उन्होंने विद्यालय परिसर में छह सोलर लाइट एवं सोलर संचालित दो डीप बोरिंग लगाने की बात कही. उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों से कम से कम पांच ऑनलाइन आवेदन जमा कराने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया.
बैठक में विधायक हरेकृष्ण सिंह ने अपने विधायक कोटे की राशि से एंबुलेंस मरम्मत, भोजनालय में सिमेंटेड रैक व विद्यालय परिसर की सड़क का कालीकरण कराने का आश्वासन दिया. प्रबंधन समिति के सचिव सह प्राचार्य वीके मंडल ने विद्यालय की अन्य गतिविधियों से उपायुक्त व समिति के अन्य सदस्यों को अवगत कराया.
उन्होंने बताया कि औरंगा नदी का पुल टूट जाने के कारण जिला मुख्यालय तक जाने में काफी परेशानी हो रही है. इससे पहले विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने उपायुक्त समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर शिक्षक एके मंडल समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




