झारखंड : बेतला में ठहरने से कतरा रहे हैं सैलानी, बिजली संकट से खतरे में पर्यटन

!!संतोष!! बेतला : बिजली संकट ने बेतला में आ रही सैलानियों की परेशानी बढ़ा दी है. स्थिति यह है कि अब सैलानी बेतला में रुकने से कतराने लगे है. पहले घंटे दो घंटे के लिए बिजली गुल होती थी. लेकिन इधर 15 जून के बाद बिजली की स्थिति काफी लचर हो गयी है. आंकड़ों पर […]
!!संतोष!!
बेतला : बिजली संकट ने बेतला में आ रही सैलानियों की परेशानी बढ़ा दी है. स्थिति यह है कि अब सैलानी बेतला में रुकने से कतराने लगे है. पहले घंटे दो घंटे के लिए बिजली गुल होती थी. लेकिन इधर 15 जून के बाद बिजली की स्थिति काफी लचर हो गयी है. आंकड़ों पर गौर करे तो 24 घंटों में औसतन दो से तीन घंटे बिजली मिली है. इस अवधि में कई दिना ऐसा भी हुआ है जब बिजली ही नही मिली. ऐसे में यह स्वभाविक है कि जो सैलानी अपना छुट्टी इंजवाय करने यहां आ रहे है उन्हें परेशानी हो रही है. कई सैलानी तो अपनी बुकिंग बीच मे ही कैंसिल कराकर वापस भी लौट रहे है. जुलाई से सितंबर माह तक बेतला पार्क में नो इंट्री रहता है.
30 जून तक गरमी छुट्टी का समय है. इसलिए छुट्टी की अंतिम सप्ताह होने के कारण बड़ी संख्या में सैलानी बेतला पहुंच रहे थे. इसे लेकर रेस्ट हाउस व कैटिनवाले काफी खुश थे. पर बिजली की कमी ने व्यवसाय को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया. बिजली नहीं रहने के कारण पानी भी नहीं मिल पा रहा है. गरमी के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है. बताया जाता है कि वन विभाग के रेस्ट हाउस में जेनरेटर की सुविधा है पर उसके लिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




