नशे से दूर रहकर युवा बनें सशक्त : प्राधिकार सचिव गौतम कुमार
संबोधित करते प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में सचिव गौतम कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने की सलाह दी।
कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में चंदवारा प्रखंड के उरवां, चंदवारा पश्चिमी, बाराटांड़ एवं जामू खांड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि यदि देश के युवा सशक्त होंगे, तो भारत सशक्त होगा. युवा शिक्षित एवं संस्कारी होंगे, तो घर, समाज और देश मजबूत होगा.
युवा रहे नशे से दूर
गौतम कुमार ने युवाओं एवं नाबालिगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और इससे संबंधित कानूनों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नशा आज समाज की सबसे बड़ी सामाजिक बुराइयों में से एक बन चुका है. इसके कारण अपराध, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और आर्थिक तंगी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की गयी. एलएडीसीएस डिप्टी चीफ किरण कुमारी ने आइटी एक्ट से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. अधिवक्ता अश्विनी शरण ने भी विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को सशक्त बनाने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला. मौके पर न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, पंचायत की मुखिया, पीएलवी समेत दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: देवघर से बिहार जा रही कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की मौत; 15 की हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







