बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! कोडरमा के इन इलाकों में आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रखरखाव कार्य के कारण आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयनगर, डोमचांच और मरकच्चो समेत कई इलाकों में बिजली कटौती होगी।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: स्वतंत्रता दिवस एवं सावन की अंतिम सोमवारी को देखते हुए विद्युत विभाग की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य कराया जा रहा है. इसी क्रम में डीवीसी ग्रिड में रखरखाव कार्य के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक डीवीसी ग्रिड में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा. इसके कारण जयनगर, सतगावां, डोमचांच, मरकच्चो, कोडरमा प्रखंड सहित जिला मुख्यालय के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विद्युत विभाग के अनुसार डीवीसी के रखरखाव कार्य के दौरान ही विभाग द्वारा भी अपने स्तर से जरूरी अनुरक्षण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

इससे इन कार्यों के लिए अलग से बिजली बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. स्वतंत्रता दिवस और सावन की अंतिम सोमवारी को देखते हुए विभाग पहले से ही आवश्यक अनुरक्षण कार्य पूरा कर रहा है, ताकि पर्व-त्योहार के दौरान बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाए रखा जा सके.

इधर झुमरी तिलैया क्षेत्र में साईं पावर हाउस और डोईयाडीह पावर से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इस दौरान अड्डी बंगला रोड क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत कार्य किया जाएगा. इसके साथ ही वीसीबी (ब्रेकर्स) के अनुरक्षण तथा डोइयाडीह से संबंधित 33 हजार वोल्ट की लाइन के आसपास पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य भी किया जाएगा.

विभाग के अनुसार रेलवे स्टेशन के जवाहर टॉकीज की ओर जाने वाली लाइन चालू रहेगी, जबकि झंडा चौक से अड्डी बंगला की ओर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की है.

इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और सावन की अंतिम सोमवारी को ध्यान में रखते हुए जरूरी अनुरक्षण कार्य पहले ही पूरा किया जा रहा है, ताकि आगे बिजली आपूर्ति में अनावश्यक व्यवधान न हो.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola