जेजे कॉलेज में तालाबंदी से ठप रहा कामकाज, 16 अगस्त को तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति

Updated:
विज्ञापन

धरना पर बैठे विद्यार्थी व समिति के लोग. | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के जे जे कॉलेज को बचाने के लिए छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी चौथे दिन भी जारी है। छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पोषण ट्रैकर, होम विजिट, अपार आइडी, आभा आइडी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल, शौचालय व रसोई जैसी आधारभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कमी वाले केंद्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया.

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के परियोजनावार प्रदर्शन की भी समीक्षा हुई. उपायुक्त ने सभी महिला पर्यवेक्षिका को नियमित रूप से सपोर्टिव सुपरविजन प्लान तैयार कर उसका अनिवार्य रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा. कन्यादान योजना, समर अभियान और पोषण अभियान सहित अन्य गतिविधियों की भी समीक्षा की गयी.

बैठक में डीडीसी रवि जैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, मयूरेश कुमार, पप्पू कुमार यादव सहित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं मौजूद थीं.

जेजे कॉलेज में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी चौथे दिन भी जारी रहा. मुख्य द्वार पर चल रहे धरना में दर्जनों छात्र-छात्राओं के अलावे जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के लोग शामिल थे. मुख्य गेट पर तालाबंदी से प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्य पूर्ण रूप से ठप रहा. धरना व तालाबंदी के चौथे दिन जेजे कॉलेज की छात्रा संजना कुमारी एवं राखी कुमारी के नेतृत्व में आंदोलन किया गया.

छात्रों को संबोधित करते हुए संजना कुमारी एवं राखी कुमारी ने कहा कि कोडरमा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोडरमा के सांसद-विधायक महिला है, इसके बाबजूद भी छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा है. उन्होंने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति लागू है और उच्च शिक्षा के लिए छात्र छात्राओं को हर सेमेस्टर में विश्वविद्यालय जाना ही होगा. लेकिन कोडरमा के छात्र-छात्राओं को सुगम यातायात व्यवस्था वाले उतरी छोटानागपुर के मुख्यालय की जगह दुर्गम इलाके में बने मुश्किलों भरे यातायात रुट वाले इलाके गिरिडीह से भी 15 किमी दूर जाना होगा.

सरकार की गलत नीति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की असंवेनशील रवैया के कारण भविष्य में हज़ारों छात्रों को पढ़ाई ड्रॉप आउट होने की संभावना बढ़ जाएगी. छात्राओं ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए आंदोलन की एकमात्र रास्ता है. उन्होंने जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के छात्र-छात्राओं से आंदोलन में उतरने की अपील किया.

इधर समिति के अध्यक्ष महेश भारती एवं सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय महापर्व 'जश्ने आज़ादी' के मद्देनजर 14-15 अगस्त को जेजे कॉलेज कार्यालय को तालाबंदी से मुक्त रखा गया है. महापुरुषो के बलिदान और देशभक्ति के जज्बा के साथ स्वतंत्रता दिवस के बाद तालाबंदी-धरना जारी रहेगा. आंदोलन को धारदार बनाने को लेकर 16 अगस्त को जेजे कॉलेज में 4 बजे से कोर कमेटी व जेनरल बॉडी मीटिंग आयोजित की जाएगी. इसमे आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी.

मौके पर जूही दास गुप्ता, सुरेंद्र भाई मोदी, रामकुमार बर्णवाल, तौफीक हुसैन, सईद नसीम, अरमान भारती, सपना कुमारी, प्रिया कुमारी, ईशा कुमारी, सुहानी कुमारी, सिमरन कुमारी, सीमा कुमारी, नूर सबा, नूरी परवीन, सोनी कुमारी, हिना बानो, संतोष साहू, कुंदन कुमार, किशन कुमार भारती, आलोक कुमार, सनी कुमार, मनीषा भारती, रानी कुमारी, काजल कुमारी, निशा कुमारी, राहुल यादव, आशीष यादव, रंजीत यादव, धीरज यादव, मो. असद, बीरेंद्र कराटे, मो. अफरोज़, अरमान भारती, सुरेंद्र मोदी, सूरज कुमार, अभिलाषा यादव, प्रिया सिंह, अंजलि यादव आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola