10 सितंबर से रांची में लगेगा झारखंड फुटबॉल कैंप, ग्रिजली विद्यालय की दो छात्राएं चयनित
चयनित छात्रा. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के ग्रिज़ली विद्यालय की दो छात्राओं अप्सरा और सुप्रिया रंजन का चयन झारखंड राज्य फुटबॉल टीम कैंप के लिए हुआ है। विद्यालय में खुशी का माहौल है।
कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है कि विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राओं कुमारी अप्सरा एवं सुप्रिया रंजन का चयन झारखंड राज्य फुटबॉल टीम कैंप के लिए किया गया है. दोनों खिलाड़ी 10 सितंबर से रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय कैंप में हिस्सा लेंगी. दोनों छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.
इस उपलब्धि में विद्यालय की फुटबॉल प्रशिक्षक आशा कुमारी का विशेष योगदान रहा. राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रहीं आशा कुमारी के कुशल प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रोत्साहन ने दोनों छात्राओं को अपने खेल कौशल को निखारने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि अप्सरा एवं सुप्रिया रंजन का झारखंड राज्य फुटबॉल टीम कैंप के लिए चयन पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. हमें विश्वास है कि दोनों छात्राएं रांची खेलगांव में आयोजित कैंप में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं झारखंड का गौरव बढ़ाऐगी.
विद्यालय की इस उपलब्धि पर समन्वयक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट्स सर्विस सेल संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रीतम हरि सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दोनों छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रशिक्षक आशा कुमारी को हार्दिक बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









