स्वतंत्रता दिवस पर जयनगर में दिखेगा फुटबॉल का रोमांच, चार प्रखंड स्तरीय टीमें लेंगी हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

जयनगर के डंडाडीह स्टेडियम में 15 अगस्त को फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें चार टीमें हिस्सा लेंगी। अधिक जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें।

विज्ञापन

जयनगर: स्वतंत्रता दिवस पर जयनगर में फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. टूर्नामेंट का आयोजन पथिक समीधा फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है. शनिवार को दोपहर 1:30 बजे जयनगर के डंडाडीह स्टेडियम में आयोजित होगा. प्रतियोगिता में प्रखंड स्तरीय चार टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता में प्रशासनिक प्रखंड, अंचल एवं थाना टीम, पंचायत प्रतिनिधि टीम, व्यवसायी सह पत्रकार टीम तथा शिक्षक टीम जयनगर के बीच मुकाबला होगा.

कार्यक्रम में भारतीय सेना के रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से कर्नल लालजीत प्रसाद मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता के रूप में शामिल होंगे. वहीं समाजसेवी सह नेता बरकट्ठा विधानसभा सुरेंद्र भाई मोदी कार्यक्रम के निवेदक हैं.

आयोजकों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है. उक्त जानकारी पथिक समीधा के प्रोपराइटर सुरेंद्र भाई मोदी ने दी है.


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola