विकास योजनाओं में देरी पर कोडरमा डीसी सख्त, एक माह में पूरा करें आंगनबाड़ी व MP लैड का काम
कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समीक्षा बैठक में सभी इंजीनियरिंग विभागों को विकास योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया है।
कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में योजना एवं विकास शाखा तथा सभी इंजीनियरिंग विंग के साथ अनटाइड फंड, डीएमएफटी , एम.पी./एम.एल.ए. लैड योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई.
बैठक के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, पथ प्रमंडल, लघु सिंचाई विभाग, नगर परिषद झुमरी तिलैया तथा नगर पंचायत कोडरमा एवं डोमचांच द्वारा अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं से निर्माणाधीन योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कार्य में तेजी लाते हुए योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण हों और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आंगनबाड़ी से संबंधित सभी कार्य एक माह के भीतर तथा एम.पी. लैड की योजनाओं का निर्माण कार्य भी एक माह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए. मौके जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता व पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









