कोडरमा में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी और शौचालय दुरुस्त करने का निर्देश
कोडरमा उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति पर कड़े निर्देश दिए।
कोडरमा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में मुख्य रूप से पोषण ट्रैकर के विभिन्न इंडिकेटर, होम विजिट, अपार आईडी, आभा आईडी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई.
आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन, पेयजल, शौचालय, रसोई आदि की उपलब्धता एवं स्थिति की जानकारी ली गई तथा जिन केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा के दौरान परियोजनावार प्रदर्शन की जानकारी ली गई.
बैठक में सपोर्टिव सुपरविजन की भी विशेष रूप से समीक्षा की गई. उन्होंने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से सपोर्टिव सुपरविजन प्लान तैयार कर उसका अनिवार्य रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. इसके अतिरिक्त कन्यादान योजना, समर अभियान एवं पोषण अभियान सहित अन्य योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई.
मौके पर डीडीसी रवि जैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, मयूरेश कुमार, पप्पू कुमार यादव सहित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









