कोडरमा: जूडो प्रतियोगिता के लिए रानी व अविनाश बने तकनीकी पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन

रानी पांडेय(फाइल फोटो ) | Prabhat Khabar Network

कोडरमा के रानी पांडेय और अविनाश कुमार को रांची में आयोजित खेलो झारखंड जूडो प्रतियोगिता के लिए तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। खेल जगत में खुशी की लहर।

विज्ञापन

कोडरमा. जवाहर नवोदय विद्यालय की जूडो कोच रानी पांडेय और ग्रिजली पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक अविनाश कुमार को रांची के खेलगांव में 14 अगस्त तक आयोजित खेलो झारखंड जूडो प्रतियोगिता के लिए तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष रानी पांडेय को झारखंड सरकार की जूडो टीम की कोच के रूप में मणिपुर के लिए नियुक्त किया गया था. रानी पांडेय और अविनाश कुमार के तकनीकी पदाधिकारी बनने पर झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष गोपाल त्रिपाठी, महासचिव प्रशिक्षित तिवारी, कोषाध्यक्ष अंशुमन राय, सह सचिव उपेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी अमिताभ, कार्यालय अधीक्षक प्रदीप कुमार, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार और जिला सचिव प्रिंस मिश्रा ने बधाई दी है.

ये भी पढ़ें: देवघर से बिहार जा रही कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की मौत; 15 की हालत गंभीर


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola